दुमका: जय माता दी सेवा समिति और कृतिका सेवा केंद्र द्वारा टीन बाजार चौक पर भोजन और कंबल का वितरण
Dumka, Dumka | Nov 30, 2025 आज रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब जय माता दी सेवा समिति और कृतिका सेवा केंद्र द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन और कंबल का वितरण किया गया। शहर के टीन बाजार चौक, टाटा शोरूम चौक, धर्मस्थान मंदिर, गांधी मैदान आदि जगहों पर जरूरतमंदों के बीच भोजन के रूप में राजमा, चावल और आचार दिया गया। इतना ही नहीं ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।