मंडला: CM ने मंत्रालय से कानून व्यवस्था-सुरक्षा संबंधी जानकारी ली, जिला कलेक्टरों से की वर्चुअल चर्चा
Mandla, Mandla | Nov 11, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट के संदर्भ में मंगलवार को मंत्रालय के सिचुएशन रूम से जिला कलेक्टरों से कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी सार्वजनिक स्थलों,भीड़ भरे इलाकों पर चौकसी बढ़ाई जाए।