पोठिया: पोठिया प्रखंड क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के प्रति किया जागरूक
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर रंगोली, प्रभात फेरी और घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।