टाटीझरिया: टाटीझरिया के बेडम-रखौतिया में वन रक्षाबंधन स्थल पर बने चबूतरे का प्रमुख ने किया उद्घाटन
टाटीझरिया । प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, टाटीझरिया प्रखंड के डुमर पंचायत के बेड़म-रखौतिया में वन रक्षाबंधन स्थल पर गुरुवार को नवीन चबूतरा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस स्थल को विशेष महत्व देते हुए प्रमुख संतोष मंडल, पंचायत समिति सदस्य शांति शर्मा और उपमुखिया मुकेश कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से चबूतरे का लोकार्पण किया।