समाहरणालय पूर्णिया,
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-736,
दिनांक 9 जून 2026,
===================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार आगामी सहयोग शिविर के दृष्टिगत प्राप्त आवेदनों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को श्री अनुपम,अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन नीरपुर में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित नागरिकों द्वारा सहयोग शिविर हेतु समर्पित आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तय समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 9, 2026