रामपुर: रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भभुआ विधायक ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया उद्घाटन
Rampur, Kaimur | Sep 17, 2025 आज बुधवार को 3 बजे रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का भभुआ विधायक भरत बिंद के द्वारा उद्घाटन किया गया है। जहां उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जो 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस तक चलेगा।