सादाबाद: SIR में उत्कृष्ट कार्य के लिए सादाबाद की बीएलओ संगीता सिंह को चुना गया बीएलओ ऑफ द डे, एसडीएम ने की सराहना
सादाबाद विधानसभा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा फॉर्म डिजिटाइजेशन अभियान तेजी से जारी है। सादाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 80 पर नियुक्त बीएलओ संगीता सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 227 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए और इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें “बीएलओ ऑफ द डे” चुना गया है।