कांकेर: जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने पीढापाल में खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
Kanker, Kanker | Nov 27, 2025 जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने आज अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्राम पीढापाल पहुंचकर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में चल रही खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों और सुझावों को सुना।