पीपलदा: चिकित्सा विभाग की 739 टीमों ने पीपल्दा तहसील सहित जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए 9193 घरों का किया सर्वे
Pipalda, Kota | May 9, 2025 कामयाब कोटा बनाना है, डेंगू को हराना है’ अभियान एवं मलेरिया क्रेश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 739 टीमों ने पीपल्दा तहसील सहित पूरे जिले में 9193 घरों का सर्वे कर लार्वारोधी व जागरूकता गतिविधियां की। सीएमएचओ डॉ नरेन्द्र नागर ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि मौसमी बीमारिया डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम संबधी गतिविधियां जारी है।