Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image
image
image
image

मुरैना - एसडीओपी सबलगढ़ राज कृष्ण भापुसे को भावभीनी विदाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊ पद पर हुई नियुक्ति मुरैना। एसडीओपी सबलगढ़ राज कृष्ण बाई पू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मऊ के पद पर नियुक्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुरैना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने राज कृष्ण भापुसे मुरैना जिले में दिए गए योगदान और उनके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मऊ के रूप में भी अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

MORE NEWS

मुरैना चंबल आयुक्त ने जनसुनवाई में 06 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना*

मुरैना, चंबल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चंबल संभाग के आयुक्त सुरेश कुमार ने 06 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता तथा पूर्ण तत्परता के साथ सुना और उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त आवेदनों में मुख्यतः राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, स्वच्छता व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने, जलभराव की समस्या तथा अन्य आधारभूत जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने प्रत्येक प्रकरण का गहनता से परीक्षण करते हुए आवेदकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन एवं प्रशासन तथा आमजन के मध्य संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने उपस्थित आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

मुरैना चंबल आयुक्त ने जनसुनवाई में 06 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना* मुरैना, चंबल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चंबल संभाग के आयुक्त सुरेश कुमार ने 06 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता तथा पूर्ण तत्परता के साथ सुना और उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त आवेदनों में मुख्यतः राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, स्वच्छता व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने, जलभराव की समस्या तथा अन्य आधारभूत जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने प्रत्येक प्रकरण का गहनता से परीक्षण करते हुए आवेदकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन एवं प्रशासन तथा आमजन के मध्य संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने उपस्थित आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

मुरैना -महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य योजनाओं में बेहतर प्रगति लाकर मुरैना को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करें : कलेक्टर*

*30 जून तक 100 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करें, मैदानी अमला लोगों के बीच रहकर कार्य करे*

मुरैना, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय योजनाओं में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच संवाद बनाए रखें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ओ.पी. पांडेय, सिविल सर्जन, सभी बीएमओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग 30 जून तक 100 दिन से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़गढ़ और खड़ियाहार क्षेत्र में लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। सीडीपीओ को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनपद सीईओ को भी योजनाओं की प्रगति में सहयोग देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए कन्हार क्षेत्र में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, आवश्यक दवाओं के वितरण, अपार आईडी, आभा आईडी, मिशन वात्सल्य तथा समेकित बाल संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पोषण पुनर्वास केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जौरा एनआरसी में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर वहां बच्चों की भर्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों में बेहतर प्रगति लाने को कहा।

उन्होंने परियोजना स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि समग्र आईडी, आधार अपडेट और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट करने का कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद सीईओ और बीएमओ मिलकर इसकी नियमित निगरानी करें। साथ ही महिलाओं को आवश्यक शादी का प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच हर माह सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने एनीमिया की पहचान और उपचार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों में मुरैना को प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल करने के लिए प्रयास किए जाएं।

उन्होंने अस्पतालों के लेबर रूम में बेहतर निगरानी व्यवस्था के लिए प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण प्रविष्टियां, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त अभियान, एक्स-रे सेवाओं के उपयोग तथा फूड बास्केट वितरण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं के संचालन में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा जिले को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल कराने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

मुरैना -महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य योजनाओं में बेहतर प्रगति लाकर मुरैना को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करें : कलेक्टर* *30 जून तक 100 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करें, मैदानी अमला लोगों के बीच रहकर कार्य करे* मुरैना, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय योजनाओं में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच संवाद बनाए रखें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ओ.पी. पांडेय, सिविल सर्जन, सभी बीएमओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग 30 जून तक 100 दिन से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़गढ़ और खड़ियाहार क्षेत्र में लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। सीडीपीओ को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनपद सीईओ को भी योजनाओं की प्रगति में सहयोग देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए कन्हार क्षेत्र में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, आवश्यक दवाओं के वितरण, अपार आईडी, आभा आईडी, मिशन वात्सल्य तथा समेकित बाल संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पोषण पुनर्वास केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जौरा एनआरसी में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर वहां बच्चों की भर्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों में बेहतर प्रगति लाने को कहा। उन्होंने परियोजना स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि समग्र आईडी, आधार अपडेट और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट करने का कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद सीईओ और बीएमओ मिलकर इसकी नियमित निगरानी करें। साथ ही महिलाओं को आवश्यक शादी का प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच हर माह सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने एनीमिया की पहचान और उपचार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों में मुरैना को प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल करने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने अस्पतालों के लेबर रूम में बेहतर निगरानी व्यवस्था के लिए प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण प्रविष्टियां, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त अभियान, एक्स-रे सेवाओं के उपयोग तथा फूड बास्केट वितरण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं के संचालन में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा जिले को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल कराने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

मुरैना भाजपा पश्चिम मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न
कार्यकर्ता तनमन से संगठन के काम में जुट जाये: जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह
मुरैना, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी के निदेशनुसार मंडल स्तर पर प्रति माह भाजपा की कमकाजी बैठक आयोजित की जायेगी। इसी के तर्तम्य में मुरैना जीवाजी जंग स्थित रामजानकी मंदिर पर बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह जी, पूर्व विधायक श्री रघुराज कंसाना जी, नगर की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी जी, जिला मंत्री गुड्डी बाई जी, जिला मंत्री श्री राजीव कंसाना जी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता जी सहित मांचसीन थे। बैठक की शुरुआत पितृ पुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।  
उक्त जानकारी भाजपा पक्षिम मंडल के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की पश्चिम मण्डल की बैठक में भाजपा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह ने कायकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में मन की बात, बूथ अध्यक्ष व बीएलए-2 की अहम भूमिका है। जिसके चलते यह बैठक आयोजित की गई है। हमें प्रति माह बैठक में अपने अपने कार्य को लेकर तैयार रहना है। जिलाध्यक्ष श्री कुशवाह ने पश्चिम मण्डल की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। परिचय से साथ उनके अपने राजनीतिक अनुभव व संगठन की बातों को भी साझा किया। अगले वर्ष नगरीय निकाय चुनाव हैं जिसमें सभी कार्यकर्ताओं जोश के साथ संगठन का कार्य करें। उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्री राघुराज कंषाना ने कायकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्य ही पार्टी की रीढ होता है बूथ जीता तो चुनाव जीता इस संकल्प के साथ हमें 2028 में चुनाव के लिये तैयार रहना है। महापौर श्रीमती शारदा सौलंकी ने कहा कि सभी वार्डो में चुनाव हेतु कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाये क्यों कि अगले साल फिर चुनाव है हमें भाजपा का ही महापौर बनाना है। इस लिये सभी वार्डो में कोई कमी है तो सीधे मुझे बताओं मै पूरा करने की पूरी कोशिस करूंगी।  इस बैठक के दौरान वरिष्ठ नेत गजेन्द्र सिंह परमार, राकेश खटीक, पार्षद युवराज डण्डौतिया, गोविंद उपाध्याय, अर्जुन तोमर, शैलेन्द्र श्रीवास, राहुल पचौरी, टिंकू डण्डौतिया, विवेक परिहार, अर्पित गुप्ता सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार मण्डल अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा किया गया।

मुरैना भाजपा पश्चिम मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न कार्यकर्ता तनमन से संगठन के काम में जुट जाये: जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह मुरैना, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निदेशनुसार मंडल स्तर पर प्रति माह भाजपा की कमकाजी बैठक आयोजित की जायेगी। इसी के तर्तम्य में मुरैना जीवाजी जंग स्थित रामजानकी मंदिर पर बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह जी, पूर्व विधायक श्री रघुराज कंसाना जी, नगर की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी जी, जिला मंत्री गुड्डी बाई जी, जिला मंत्री श्री राजीव कंसाना जी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता जी सहित मांचसीन थे। बैठक की शुरुआत पितृ पुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। उक्त जानकारी भाजपा पक्षिम मंडल के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की पश्चिम मण्डल की बैठक में भाजपा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह ने कायकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में मन की बात, बूथ अध्यक्ष व बीएलए-2 की अहम भूमिका है। जिसके चलते यह बैठक आयोजित की गई है। हमें प्रति माह बैठक में अपने अपने कार्य को लेकर तैयार रहना है। जिलाध्यक्ष श्री कुशवाह ने पश्चिम मण्डल की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। परिचय से साथ उनके अपने राजनीतिक अनुभव व संगठन की बातों को भी साझा किया। अगले वर्ष नगरीय निकाय चुनाव हैं जिसमें सभी कार्यकर्ताओं जोश के साथ संगठन का कार्य करें। उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्री राघुराज कंषाना ने कायकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्य ही पार्टी की रीढ होता है बूथ जीता तो चुनाव जीता इस संकल्प के साथ हमें 2028 में चुनाव के लिये तैयार रहना है। महापौर श्रीमती शारदा सौलंकी ने कहा कि सभी वार्डो में चुनाव हेतु कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाये क्यों कि अगले साल फिर चुनाव है हमें भाजपा का ही महापौर बनाना है। इस लिये सभी वार्डो में कोई कमी है तो सीधे मुझे बताओं मै पूरा करने की पूरी कोशिस करूंगी। इस बैठक के दौरान वरिष्ठ नेत गजेन्द्र सिंह परमार, राकेश खटीक, पार्षद युवराज डण्डौतिया, गोविंद उपाध्याय, अर्जुन तोमर, शैलेन्द्र श्रीवास, राहुल पचौरी, टिंकू डण्डौतिया, विवेक परिहार, अर्पित गुप्ता सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार मण्डल अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा किया गया।

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026

मुरैना जिले के निरंजन गुर्जर उर्फ रिंकू ने राष्ट्रीय पैरा प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन।

मुरैना जिले के ग्राम टिकरी निवासी निरंजन गुर्जर उर्फ रिंकू ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुजरात के गांधीनगर में 29 मई से 2 जून 2026 तक आयोजित नेशनल पैरा प्रतियोगिता में निरंजन ने पैरा सीटिंग 65 किलोग्राम वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी विश्व चैंपियनशिप 2026 के लिए भी हो गया है। यह प्रतियोगिता अक्टूबर 2026 में भारत में आयोजित होगी, जिसमें निरंजन देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
निरंजन की इस उपलब्धि से ग्राम टिकरी सहित पूरे मुरैना जिले में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्री�

मुरैना जिले के निरंजन गुर्जर उर्फ रिंकू ने राष्ट्रीय पैरा प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन। मुरैना जिले के ग्राम टिकरी निवासी निरंजन गुर्जर उर्फ रिंकू ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुजरात के गांधीनगर में 29 मई से 2 जून 2026 तक आयोजित नेशनल पैरा प्रतियोगिता में निरंजन ने पैरा सीटिंग 65 किलोग्राम वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी विश्व चैंपियनशिप 2026 के लिए भी हो गया है। यह प्रतियोगिता अक्टूबर 2026 में भारत में आयोजित होगी, जिसमें निरंजन देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। निरंजन की इस उपलब्धि से ग्राम टिकरी सहित पूरे मुरैना जिले में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्री�

Morena Nagar, Morena | Jun 9, 2026