फिरोज़ाबाद: दक्षिण थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर रहे 9 आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र में उपनिरीक्षक विकल सिंह ढाका व योगेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर रहे 09 अभियुक्तों को मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में महीपाल सिंह, पुष्पेन्द्र, टीकम सिंह, हरीबाबू, शेर सिंह, दिलीप, जितेन्द्र सिंह, हुकम सिंह व अनार सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही हुई।