सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा 312 बोर किया बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सादाबाद पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त मोनू पुत्र राजेश कुमार निवासी गुमानी गढी थाना सादाबाद को गांव गढी गुमानी के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 312 बोर बरामद हुआ है।