मऊ: रैपुरा देहुरुच गांव में ई-रिक्शा चलाना सीखते समय पलटा, 8 वर्षीय बालिका घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mau, Chitrakoot | Nov 28, 2025 रैपुरा के देहुरुच गांव में आज शुक्रवार की सुबह 7 बजे ई रिक्शा चलाना सीखने के दौरान ई रिक्शा पलटने से 8 वर्षीया बालिका ज्योति पुत्री अनिल घायल हो गई। ज्योति के परिजनों ने आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी दी है।और बताया कि ज्योति ई रिक्शा में घूमने के लिए बैठ गई थी, तभी यह हादसा हो गया, वहीं ज्योति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।