बंगाणा: विधायक विवेक शर्मा ने बसाल में सुनी जन समस्याएं, झलेड़ा पहुंचकर रविंद्र के निधन पर जताया शोक
Bangana, Una | Nov 11, 2025 कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार दोपहर जल शक्ति विभाग विश्राम गृह बसाल में जनता की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के बाद विधायक विवेक शर्मा ने झलेड़ा गांव का दौरा किया और 24 वर्षीय रविंद्र कुमार के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को 20,000 की फौरी आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।