नाला: संविधान दिवस पर नाला प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
Nala, Jamtara | Nov 26, 2025 संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को अपराह्न करीब 1 बजे नाला प्रखंड मुख्यालय सहित महेशमुंडा, खैरा समेत विभिन्न पंचायतों में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुबल कुमार शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी को शपथ दिलाई| मौके पर कई जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी मौजूद थे|