मधुपुर: मोहनपुर गांव में किसानों के खलिहान में आग लगने से लाखों का नुकसान
मधुपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मिसरना पँचायत के मोहनपुर गांव निवासी मुरारी मंडल,प्रदीप मंडल,सुरेन मंडल,रूपेन्द्र मंडल और पिंटू के सामुहिक खलिहान में अचानक आग लगने से तकरीबन तीन से चार लाख का धान और पुआल जलकर खाक हो गया।बताया जाता है कि धान की उपज काटकर खलिहान में रखे थे।धान की पिटाई होनी थी।इसी क्रम में खलिहान में अचानक आग लग गई।