भोगनीपुर: किसान सेवा आश्रम के निकट ई-रिक्शा पलटने से महिला की हुई मौत, महिला पुत्र का इलाज करा लौट रही थी घर वापस
मूसानगर थाना क्षेत्र के सराय गांव के उदयदीप ने बताया कि पत्नी रीता 32, पुत्र अंश के उपचार के लिए पुखरायां गई थी। वापस लौटते समय किसानसेवा आश्रम पुखरायां के निकट ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।