देवीपुर: देवीपुर में मुखिया संघ की बैठक, 13 को विधानसभा घेराव का निर्णय
प्रदेश मुखिया संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 13 नवंबर को विधानसभा घेराव कार्यक्रम आहूत है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार डेढ़ बजे प्रखंड परिसर में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई।जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक के दौरान मुखिया संघ द्वारा किए जाने वाले विस घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची जाने पर सहमति बनी।