शाजापुर। जीरीपुरा दिल्लोद में रविवार दोपहर एक व्यक्ति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे चेतन कटारिया घर की छत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल चेतन को तुरंत एंबुलेंस 108 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।