सोनीपत: सोनीपत अनाज मंडी में 6 हजार क्विंटल तक आवक, भाव ₹3150 प्रति क्विंटल तक पहुंचा
सोनीपत अनाज मंडी में बुधवार को धान की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई। बुधवार को उत्तर प्रदेश से भी किसान अपना धान लेकर मंडी में पहुंचे। सोनीपत अनाज मंडी में बुधवार को 6000 क्विंटल के करीब धान पहुंचा। धान की किस्म 1509 की बोली 3150 रुपए प्रति क्विंटल तक रही। अच्छा भाव मिलने से किसानों को राहत मिली है। सोनीपत अनाज मंडी में अब तक नरेला मंडी से अधिक भाव बना