लांजी: लांजी में ठंड का कहर, लोग अलाव से कर रहे बचाव, डॉक्टर अक्षय उपराड़े ने ठंड से बचने के उपाय बताए
Lanji, Balaghat | Nov 12, 2025 उत्तर भारत में बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के कारण क्षेत्र में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों को कंपकंपी छूट रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जहाँ तापमान अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है लाँजी नगर में लोग अलाव और सिगड़ी के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं।