बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दो दिवसीय कृषि सांख्यिकी संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में फसल कटनी प्रयोग, भूमि उपयोग विवरणी, पूर्वानुमान संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में जिला से आए हुए मास्टर ट्रेनर सहायक सांख्यिकी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.