बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के करसंडा गांव स्थित बसवाड़ी बाग में 17 जामुन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इन पेड़ों को काटने के लिए केवल दो पेड़ों की अनुमति जारी की गई थी, जबकि मौके पर कुल 17 पेड़ कटे हुए पाए गए।स्थानीय रमेश, रिजवान अहमद, रोहित कुमार लोगों ने मंगलवार करीब 1 बजे बताया कि पेड़ों की कटाई हाल ही में की गई ।