धार: धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू मे महाराष्ट्रीयन समाज ने मनाया गुड़ी पड़वा,घरों के बाहर रंग-बिरंगी गुड़ी टांगी, विशेष पूजा की
Dhar, Dhar | Mar 30, 2025 हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2082 और चैत्र नवरात्रि आज रविवार से शुरू हो गए हैं। पर्यटन नगरी मांडू में महाराष्ट्रीयन समाज के लोगों गुड़ी पड़वा उत्सव मनाते हुए अपने घरों के बाहर रंग-बिरंगी गुड़ी टांगी और विशेष पूजा-अर्चना की। समाजजनो ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना में भाग लिया।