#टिहरी_गढ़वाल_केतन_लाल_हत्याकांड_को_लेकर_बौराड़ी_जिला_अस्पताल_में_भारी_हंगामा, सीएम धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
परिजनों ने लगाए बर्बरता के आरोप, शव उठाने से किया इनकार
मृतक केतन लाल के पिता धनपाल लाल और अन्य परिजनों का आरोप है कि यह केवल मारपीट का मामला नहीं है, बल्कि केतन को अत्यंत अमानवीय यातनाएं दी गई हैं। परिजनों ने दावा किया कि युवक के शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म और चोटों के निशान हैं। उनके अनुसार, आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए कील और प्लास की मदद से केतन के नाखून तक खींच दिए थे। घटना से उद्वेलित ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी की और साफ शब्दों में कहा कि जब तक इस घिनौने अपराध में शामिल सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे अस्पताल से शव को नहीं उठाएंगे।