Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

मो० जुबैर आलम, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल, धमदाहा द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Purnia, Bihar | Jun 9, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय पूर्णिया,
 जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति:-738,
 दिनांक 09 जून 2026,
==================
परीक्षा में खलल पैदा करने वालें बहरूपियों पर रहेगी जिला प्रशासन की कड़ी नजर:-
---------------------------
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 10 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित होने वालें बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संदर्भ में "अधिनायक लिपिक" के पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन के दृष्टिगत बुधवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। 

परीक्षा का आयोजन 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक निर्धारित है।
उक्त परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय  में कुल आठ परीक्षा 
केंद्र बनाया गया है‌।
 लिखित परीक्षा में कुल 37 20 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।

जिला पधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वातावरण तथा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।

जिला मुख्यालय में अवस्थित कुल 08 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 
परीक्षा में कुल-3720 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।

संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्रा- धीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में  प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे।

कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे।

आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर,सी०सी०टी०वी०, सर्विलांस, केंद्र अधीक्षक के कक्ष में हॉट (VolP) फोन,
अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय गेट पर फोटोग्राफी,अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या ₹2000 दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है। 

 जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियो ग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने  वाले एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। 

प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिश संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएन. एस. एस. की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है । 

परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही साथ वीक्षकों एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त किसी को भी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला नियंत्रण कक्ष:-
समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। परीक्षा अवधि में भी जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या:- 06454-243000/242310/241555 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में शीलिमा कुमारी वरीय उपसमाहर्ता जिनका मोबाइल नंबर:-7481052969 है।
 जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से दो वरीय लिपिक प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे.

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने -अपने परीक्षा केंद्रों पर  पहुंच गए हैं। किसी भी अप्रिय सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे।जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उक्त परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता, मोबाइल नंबर:-(9473191359)और श्री आलोक रंजन,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया मोबाइल नंबर:-(8544428350 )को दायित्व सौंपा गया है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी जोनल एवं सुपर जोनरल दंडाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया गया।

आयोजित होने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची क्रमशः-
01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय,पूर्णिया ।
02:-ब्राईट केरियर स्कूल, केरियर कॉलोनी पूर्णिया।
03:- जिला स्कूल पूर्णिया।
04:- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कचहरी रोड पूर्णिया।
05:- जे०एल०एन०एस० उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग पूर्णिया।
06:- राजा पृथ्वी चन्द उच्च विद्यालय पूर्णिया, सिटी पूर्णिया।
07:- उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय कोशी कॉलोनी पूर्णिया।
08:- अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेलौरी,
पूर्णिया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक तथा वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा में खलल पैदा करने वाले बहुरूपियों पर कड़ी नजर रखें।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की परीक्षा अवधि के पूर्व एवं परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी भी कर्मी द्वारा अथवा किसी भी स्तर पर परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं कोताही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।

 बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जय चंद्र यादव जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेतम दीक्षित, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे और क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-738, दिनांक 09 जून 2026, ================== परीक्षा में खलल पैदा करने वालें बहरूपियों पर रहेगी जिला प्रशासन की कड़ी नजर:- --------------------------- श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 10 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित होने वालें बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संदर्भ में "अधिनायक लिपिक" के पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन के दृष्टिगत बुधवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। परीक्षा का आयोजन 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक निर्धारित है। उक्त परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाया गया है‌। लिखित परीक्षा में कुल 37 20 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। जिला पधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वातावरण तथा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। जिला मुख्यालय में अवस्थित कुल 08 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल-3720 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्रा- धीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर,सी०सी०टी०वी०, सर्विलांस, केंद्र अधीक्षक के कक्ष में हॉट (VolP) फोन, अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय गेट पर फोटोग्राफी,अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या ₹2000 दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियो ग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिश संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएन. एस. एस. की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है । परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ वीक्षकों एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त किसी को भी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष:- समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। परीक्षा अवधि में भी जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या:- 06454-243000/242310/241555 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में शीलिमा कुमारी वरीय उपसमाहर्ता जिनका मोबाइल नंबर:-7481052969 है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से दो वरीय लिपिक प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे. जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने -अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं। किसी भी अप्रिय सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे।जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उक्त परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता, मोबाइल नंबर:-(9473191359)और श्री आलोक रंजन,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया मोबाइल नंबर:-(8544428350 )को दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी जोनल एवं सुपर जोनरल दंडाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया गया। आयोजित होने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची क्रमशः- 01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय,पूर्णिया । 02:-ब्राईट केरियर स्कूल, केरियर कॉलोनी पूर्णिया। 03:- जिला स्कूल पूर्णिया। 04:- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कचहरी रोड पूर्णिया। 05:- जे०एल०एन०एस० उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग पूर्णिया। 06:- राजा पृथ्वी चन्द उच्च विद्यालय पूर्णिया, सिटी पूर्णिया। 07:- उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय कोशी कॉलोनी पूर्णिया। 08:- अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेलौरी, पूर्णिया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक तथा वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा में खलल पैदा करने वाले बहुरूपियों पर कड़ी नजर रखें। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की परीक्षा अवधि के पूर्व एवं परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी भी कर्मी द्वारा अथवा किसी भी स्तर पर परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं कोताही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जय चंद्र यादव जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्वेतम दीक्षित, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे और क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 9, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
 (जनसंपर्क कार्यालय) 
प्रेस विज्ञप्ति:-739, 
 दिनांक- 09.06.2026,
===================

  जिला कृषि पदाधिकारी, हरिद्वार प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में बीज कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक/प्रतिनिधिगण के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

जिसमें बीज व्यापार करने से संबम्धित कईआवश्यक दिशा  निर्देश  दिया गया है:-
1. बिना अनुज्ञप्ति एवं प्रभेद प्रविष्टि के बीज का व्यापार नहीं करना है।
2. अपने अधिकृत विक्रेता एवं अन्य खुदरा विक्रेता को प्रिसिंपल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराते हुए यह सुनिश्चित  करेंगे आपके द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रिसिंपल सर्टिफिकेट सभी विक्रेताओं के द्वारा अपने-अपने अनुज्ञप्ति में संसोधन  कराया है या नहीं।
3. भंडार पंजी एवं बिक्री पंजी का संधारण कम्पनी तथा सभी खुदरा बीज विक्रेताओं द्वारा किया जाना अनिवार्य है।
4. बीज कम्पनी अपने वितरक, बीज वितरक अपने खुदरा विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता कृषक को कैश मेमो/विपत्र देना सुनिश्चित करेंगे। कैश मेमो में कम्पनी का नाम/फसल/ प्रभेद/लाॅट नं॰/बीज की मात्रा तथा मूल्य अवष्य अंकित होना चाहिए। 

 जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा सख्त निदेश  दिया गया कि यदि दिये गये निदेश  का अनुपालन नहीं किया जाता है या किसी प्रकार की शिकायत  प्राप्त होती है तो संबंधित कम्पनी/खुदरा बीज विक्रेता के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, (जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-739, दिनांक- 09.06.2026, =================== जिला कृषि पदाधिकारी, हरिद्वार प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में बीज कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक/प्रतिनिधिगण के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिसमें बीज व्यापार करने से संबम्धित कईआवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है:- 1. बिना अनुज्ञप्ति एवं प्रभेद प्रविष्टि के बीज का व्यापार नहीं करना है। 2. अपने अधिकृत विक्रेता एवं अन्य खुदरा विक्रेता को प्रिसिंपल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराते हुए यह सुनिश्चित करेंगे आपके द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रिसिंपल सर्टिफिकेट सभी विक्रेताओं के द्वारा अपने-अपने अनुज्ञप्ति में संसोधन कराया है या नहीं। 3. भंडार पंजी एवं बिक्री पंजी का संधारण कम्पनी तथा सभी खुदरा बीज विक्रेताओं द्वारा किया जाना अनिवार्य है। 4. बीज कम्पनी अपने वितरक, बीज वितरक अपने खुदरा विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता कृषक को कैश मेमो/विपत्र देना सुनिश्चित करेंगे। कैश मेमो में कम्पनी का नाम/फसल/ प्रभेद/लाॅट नं॰/बीज की मात्रा तथा मूल्य अवष्य अंकित होना चाहिए। जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा सख्त निदेश दिया गया कि यदि दिये गये निदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है या किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित कम्पनी/खुदरा बीज विक्रेता के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 9, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
 (जनसंपर्क कार्यालय)
 प्रेस विज्ञप्ति:-736,
 दिनांक 9 जून 2026,
===================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार आगामी सहयोग शिविर के दृष्टिगत प्राप्त आवेदनों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को श्री अनुपम,अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन नीरपुर में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया। 
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित नागरिकों द्वारा सहयोग शिविर हेतु समर्पित आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तय समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, (जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-736, दिनांक 9 जून 2026, =================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार आगामी सहयोग शिविर के दृष्टिगत प्राप्त आवेदनों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को श्री अनुपम,अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन नीरपुर में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित नागरिकों द्वारा सहयोग शिविर हेतु समर्पित आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तय समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 9, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
 (जनसंपर्क कार्यालय)
 प्रेस विज्ञप्ति:-737,
 दिनांक 9 जून 2006,
===================
 प्रखंड के०नगर परियोजना में मंगलवार को सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका तथा संबंधित ग्रामीणों द्वारा भाग लिया गया। 

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजना के विषय में गहन चर्चा की गई। 

 मिशन शक्ति योजना के तहत सभी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह द्वारा दिया गया।

PMMVY एवं MKUY में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ ससमय सुलभ कराया जा सके इसके लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने का निर्देश दिया गया और इस संदर्भ में आ रही टेक्निकल समस्याओं के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, (जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-737, दिनांक 9 जून 2006, =================== प्रखंड के०नगर परियोजना में मंगलवार को सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका तथा संबंधित ग्रामीणों द्वारा भाग लिया गया। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजना के विषय में गहन चर्चा की गई। मिशन शक्ति योजना के तहत सभी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह द्वारा दिया गया। PMMVY एवं MKUY में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ ससमय सुलभ कराया जा सके इसके लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने का निर्देश दिया गया और इस संदर्भ में आ रही टेक्निकल समस्याओं के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 9, 2026