नाला: नाला प्रखंड मुख्यालय के समीप मांझी परगना सरदार महासभा का 4 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन
Nala, Jamtara | Nov 10, 2025 संथाल सिविल रूल्स 1946 एवं संथाल परगना जस्टिस रेगुलेशन 1893 में संशोधन के विरोध, पेसा कानून 1996 को हू-ब-हू लागू करने तथा ग्राम सभा के पदधारकों को सम्मान राशि प्रदान करने की मांग को लेकर मांझी परगना सरदार महासभा के बैनर तले सोमवार को नाला प्रखंड मुख्यालय समीप धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया| कार्यक्रम अपराह्न 3 तक संचालित रहा|