मंडला: पाइप लाइन फूटने से व्यापारी और उपभोक्ता परेशान, रेड क्रॉस के सामने बाज़ार जलमग्न
Mandla, Mandla | Nov 28, 2025 शुक्रवार की सुबह व शाम पांच बजे करीब के समय नगर पालिका के पानी सप्लाई के समय रेडक्रास के सामने बाजार क्षेत्र जलमग्न हो गया। बताया गया यहां पाइप लाइन फूटने से बड़ी मात्रा में पानी का बहाव हुआ। पानी निकासी की व्यवस्था भी यहां दुरुस्त न होने से पानी काफी समय तक जमा रहा। इस दौरान दुकान लगाने वाले व्यापारियों के साथ आवागमन करने वाले भी परेशान हुए।