मंडावा क्षेत्र के जीतास गांव में किसान जसवंत सिंह के खेत से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। टूटे हुए तार से फैला करंट खेतों के पास करीब 2 किलोमीटर तक लगी जाल की तारबंदी में दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ग्रामीण बाल-बाल बच गए।