झालरापाटन: झालावाड़ रूपनगर में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर शुरू, 1300 लोगों ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर, तीन दिन चलेगा निःशुल्क कैंप
झालावाड़ में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुक्रवार सुबह 6 बजे रूपनगर में शुभारंभ हुआ। शिविर में पहले ही दिन करीब 1300 लोगों ने हिस्सा लिया। यह हाड़ौती क्षेत्र का दूसरा और जिले का पहला शिविर है। आमजन के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन झालावाड़ की करीब आधा दर्जन सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है।