घनारी: भाजपा नेता विश्वजीत पटियाल ने रामनगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत
Ghanari, Una | Nov 7, 2025 जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री विश्वजीत पटियाल ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे रामनगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। विश्वजीत पटियाल ने कहा कि उपमंडल गगरेट धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहाँ स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों में श्रद्धालु नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेते हैं सनातन धर्म का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है।