सिसवन: सिसवन में बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
Siswan, Siwan | Nov 8, 2025 सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर दो बाइक के टक्कर में दो युवक घायल हो गये। घायलो में स्थानीय निवासी भरत महतो का पुत्र रविंद्र महतो व राकेश राम का पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराने के बाद सीवान रेफर किया गया।