छतरपुर नगर: ग्राम निवाड़ी में मधुमक्खियों का वृद्ध किसान पर हमला, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी के 70 वर्षीय लछुआ अहिरवार पर खेत में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। आज 10 नवंबर सुबह करीब 7:00 बजे बकरी बांधने गए वृद्ध पर झुंड ने हमला किया। परिजनों ने आग जलाकर और पॉलीथिन की मदद से किसी तरह बचाया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मेडिसिन वार्ड में उपचार जारी है। वृद्ध के शरीर में सूजन बनी हुई है।