प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य महाअभियान आयोजित किया गया।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहेबपुर कमाल में आयोजित शिविर में 183 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 12 महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
शिविर में सुरक्षित मातृत्व, संस्थागत प्रसव, नियमित जांच एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर जागरूकता प्रदान की गई।
साथ ही पोषण जागरूकता कॉर्नर के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
@iprdbihar
#begusarai
@biharhealthdepartment