अकलतरा: पड़रिया गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार मालवाहक वाहन पलटा, हादसे में 10 लोग घायल, 4 गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया
दरअसल, पड़रिया गांव से दल्हा पहाड़ पिकनिक मनाने गए थे और वापस आते वक्त पड़रिया गांव के ही मोड़ पर पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। फिर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से 4 गम्भीर घायलों को रेफर किया गया है।