छतरपुर नगर: ई-रिक्शा पलटने से युवक घायल, चालक इलाज कराए बिना भागा, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नट पुरवा निवासी दीपू कुशवाहा (25 वर्ष) आज 8 नवंबर दोपहर करीब 3:30 बजे ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गया। घटना ईशानगर थाना क्षेत्र के पचेर घाट के पास हुई। घायल को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है।दीपू ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक नारायण कुशवाहा के साथ ग्राम पचेर जा रहा था।