कठूमर थाना अंतर्गत एक पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही के शराब के नशे में भरतपुर जिले के नगर कस्बे में सड़क पर पड़े होने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये 13 जनवरी का बताया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद अलवर जिला पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर मुख्यालय अलवर पुलिस लाइन भेज दिया है।