रेलमगरा: गोगाथला पंचायत में 76वीं संविधान वर्षगांठ पर प्रस्तावना का वाचन, पालन का संकल्प लिया गया
गोगाथला पंचायत में 76वीं संविधान वर्षगांठ पर प्रस्तावना का वाचन, लिया गया पालन का संकल्प। भारतीय संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम पंचायत गोगाथला के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासक छोगालाल सालवी की अध्यक्षता में, राजकीय कर्मचारियों और ग्रामीण महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।