गावां: गावां ब्लॉक में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन किया गया
Gawan, Giridih | Nov 7, 2025 शुक्रवार की दोपहर बारह बजे गावां ब्लॉक परिसर में वंदे मातरम् उत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गर्व और उत्साह के साथ सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ सहित प्रखंड व अंचल के कई कर्मियों ने हिस्सा लिया।