कासगंज: संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में पुलिस और साइबर क्राइम की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए किया जागरूक
सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर टीम के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया गया। और सभी छात्र छात्राओं को पोर्टल एवं सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली।