जगदीशपुर: जगदीशपुर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने 19 करोड़ 64 लाख लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास
जगदीशपुर रेफरल अस्पताल परिसर में आज बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा 21 योजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया। इस दौरान पांच लोगों को आयुष्मान कार्ड भी मंगल पांडे द्वारा लाभार्थियों सोपा गया। मंगल पांडे ने कहा कि अब इलाज के लिए घर का जमीन और मां बहनों का गहना गिरवी रखना नहीं पड़ रहा है। अब सरकार 5 लख रुपए तक का इलाज मुक्त कर रही है।