कहरा: एकपारा में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप, अस्पताल में पोस्टमार्टम
Kahara, Saharsa | Nov 11, 2025 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एकपारा गांव में एक 18 वर्षीय नवविवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान भगवान गोस्वामी की पत्नी रूपम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए फाँसी के फंदे से लटका कर हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है।