बहराइच: नुरुद्दीन चक में डॉक्टर दंपत्ति के घर हुई लाखों की चोरी, CCTV का तार काटकर DVR भी उठा ले गए चोर
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक डॉक्टर दंपत्ति के खाली घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक निजी अस्पताल की संचालिका डॉ शाहिना परवीन और उनके पति डॉ आसिफ अंसारी के घर में हुई इस चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।