सिमडेगा: रामरेखा धाम में होगा पहला राज्य स्तरीय रामरेखा महोत्सव
सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे नागपुरी में बताया कि रामरेखा धाम भगवान श्रीराम के वनगमन पथ का पावन स्थल है, जहाँ उन्होंने लक्ष्मण और सीता संग वर्षा ऋतु में निवास किया था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार इसके विकास को लेकर कृतसंकल्पित है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहाँ पहला राज्य स्तरीय रामरेखा महोत्सव होगा।