कोरबा: कोरबा के मेडिकल कॉलेज में किया गया देहदान, गुहा राम साहू के परिवार ने दिखाई मानवता
Korba, Korba | Nov 29, 2025 मानवता और समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत करते हुए ग्राम सरहर निवासी गुहा राम साहू के पार्थिव शरीर को उनके सुपुत्र द्वारा शुक्रवार की दोपहर दो बजे संत रामपाल जी महाराज के सत्संग ज्ञान से प्रेरित होकर चिकित्सा अध्ययन हेतु दान किया गया। यह देह-दान स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा को सम्मानपूर्वक सुपुर्द किया गया.