झालरापाटन: झालावाड़ में 24 घंटे में तीसरी चाकूबाजी, जवाहर कॉलोनी बस स्टॉप पर 8वीं के छात्रों ने 9वीं के दो छात्रों पर किया हमला
झालावाड़ में मंगलवार सुबह एक और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सुबह करीब 10 बजे जवाहर कॉलोनी बस स्टॉप पर एक निजी विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्रों ने नौवीं कक्षा के दो छात्रों पर चाकू और कड़े से हमला कर घायल कर दिया। झालावाड़ शहर में यह पिछले 24 घंटों में तीसरी और 20 दिनों में चौथी चाकूबाजी की घटना है। इससे पहले सोमवार को पीजी कॉलेज में दो छात्र घायल हुए थे।