पेटलावद: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सारंगी पहुंचा जन जागरण प्रचार रथ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बुधवार को शाम 5 बजे भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए व जन जागरण हेतु संचालित प्रचार रथ ग्राम सारंगी पहुचा इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार रथ का स्वागत किया। इस दौरान सारंगी चौपाटी पर जनजाति विकास मंच व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।