विष्णुगढ़: ट्यूनीशिया में फंसे हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो के 48 प्रवासी मजदूर सुरक्षित वापस लौटे
विष्णुगढ। अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो के सभी 48 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी हो गई है। 3 महीने से बकाया मजदूरी और भोजन के संकट से जूझ रहे मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली आगे आए। सरकारी और कंपनी स्तर पर पहल के बाद सभी मजदूर वापस लौट आए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम अधिकारी समस्या से अवगत हुए।