चाईबासा: चाईबासा हाता मुख मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो के उड़े परखच्चे, एक व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम
चाईबासा। गुरुवार को को सुबह में चाईबासा हाता मुख्य मार्ग पर एक 12 चक्का वाहन और बोलेरो के बीच सीधी टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल को चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया।जिसे बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया गया वहीं ग्रामीण द्वारा सड़क को 12 बजे तक जाम कर रखा था।