चाईबासा: जिला पशुपालन पदाधिकारी हुए सेवानिवृत्त, भावपूर्ण विदाई दी गई
जिला पशुपालन कार्यालय, चाईबासा में आज जिला पशुपालन पदाधिकारी सुधाकर सिंह मुंडा के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्री मुंडा को भावपूर्ण विदाई दी।वक्ताओं ने अपने संबोधन में सुधाकर सिंह मुंडा के विभागीय योगदान को याद किया।